फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने गजब कर डाला: क्लासरूम में था छात्र, स्कूल का ताला बंद कर चले गए; रोने की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

Sat, 18 Apr 2026 01:59 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी के बाद शिक्षक ताला लगाकर घर चले गए, जबकि कक्षा दो का छात्र अंदर ही बंद रह गया। करीब एक घंटे बाद रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर बच्चे को बाहर निकाला, जिसके बाद प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
सरकारी स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज पटियाली गांव नगला टीका के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को छुट्टी के बाद शिक्षक कमरों पर ताला लगाकर चले गए। लापरवाही के चलते कक्षा दो का एक छात्र कमरे में बंद रह गया। भीषण गर्मी में करीब एक घंटे तक बच्चा कमरे में कैद रहा। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


छह वर्षीय विशाल को पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। इस गंभीर लापरवाही पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।नगला टीका निवासी राजीव का पुत्र विशाल शुक्रवार को स्कूल गया था। छुट्टी के काफी समय बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के एक बंद कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनी और इसकी जानकारी परिजन को दी।परिजन मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो बच्चा भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर रो रहा था। तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रधानाध्यापक किशनवीर को बुलवाया, जिसके बाद ताला खोला गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। घटना के बाद गांव में अभिभावकों में भारी आक्रोश है और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें