कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग से शुरू हुई फर्जीवाड़े की जांच माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंच गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अर्द्घशासकीय विद्यालयों के तमाम शिक्षकों ने अभी तक विभाग को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। इन सभी को विभाग ने नोटिस देते हुए वेतन रोकने की तैयारी की है। मानव संपदा पोर्टल की फीडिंग में भी यह शिक्षक लापरवाही दिखा रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में राजकीय और अर्द्धशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में जांच हो रही है। सभी के दस्तावेज मांगे गए हैं, लेकिन तमाम शिक्षक अभी भी लापरवाही बरतते हुए दस्तावेज देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को डीआईओएस रजनीकांत निर्मल ने सभी लापरवाह शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
तमाम शिक्षकों के मिले मैनुअल फार्म
जो डाटा फीडिंग मानव संपदा पोर्टल पर होनी है। वह एक निर्धारित प्रारूप पर निर्धारित बिंदुओं पर होनी है। जांच के दायरे में आए लगभग 60 प्रतिशत शिक्षकों ने प्रारूप पर मैनुअल जानकारियां देते हुए डीआईओएस कार्यालय में फार्म दे दिया है।
वर्जन-
- मानव संपदा पोर्टल पर फीडिंग में लापरवाही बरतने और जांच के लिए दस्तावेज उपलब्ध न कराने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया है। वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। - रजनीकांत निर्मल, डीआईओएस।