फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड योजना: 24 अपात्रों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन की अंत्योदय कार्ड योजना की जांच शुरू होने के साथ ही फर्जीवाड़े की परतें खुलने लगीं है। विभाग ने 24 अपात्रों को नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन का समय देते हुए अब तक लिए गए राशन का धन वसूलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन से गरीबों को सस्ता राशन देने के लिए अंत्योदय कार्ड योजना चलाई जा रही है। ताकि कोई भी गरीब अनाज के अभाव में भूखा न मरे। शासन से इस योजना के तहत कार्डधारक को 35 किलो अनाज दिया जाता है। जिले में 27435 अंत्योदय कार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
प्रदेश में कुछ स्थानों पर अपात्रों के अंत्योदय योजना का लाभ उठाने का मामला सामने आने के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए। जांच के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा होना शुरू हो गया। जिले में जनप्रतिनिधि, पेंशनर, लेखपाल, सरकारी चिकित्सक, अच्छे जोता किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बड़े कारोबारियों, फाइनेंस कंपनियों के संचालक योजना लाभ ले रहे हैं। विभाग ने सभी को को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बाजार मूल्य से 1.25 गुना की दर से होगी बसूली
परिवार में चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर, ट्रक, बस, सरकारी नौकरी, उच्चस्तर का व्यवसाय, आयकर दाता, पक्का मकान, लाइसेंसी हथियार आदि होने के बाद भी अंत्योदय या पात्र गृहस्थी योजना के तहत अपना कार्ड बनवा लिया है तो वे अपना कार्ड विभाग में स्वयं सरेंडर कर दें। जांच के बाद अपात्र पाए जाने पर बाजार मूल्य से 1.25 गुना धनराशि वसूल की जाएगी। -ललित कुमार, एसडीएम
नोटिस का जवाब ने देने पर विभाग करेगा एक पक्षीय कार्रवाई
जांच के दौरान अभी तक 24 अपात्र चिह्नित हो चुके हैं। इन अपात्रों को तीन दिन का नोटिस देते हुए अपना आय प्रमाणपत्र के साथ अपना पक्ष रखने को निर्देश दिया गया है। यदि समय अवधि के भीतर जवाब नहीं दिया तो विभाग राशन कार्ड निरस्त करने के साथ ही एक पक्षीय कार्रवाई अमल में लाएगा। -सत्यवीर सिंह डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें