फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुरु जी' ने तो हद कर दी...स्कूल को बना दिया मसाज सेंटर, छात्र से कराई मालिश

Sun, 29 Sep 2019 07:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के अछनेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा बाकंदा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में तैनात सहायक अध्यापक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें शिक्षक एक छात्र से सिर की मालिश करा रहे हैं। मामला में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
वीडियो में विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मुन्नालाल बच्चों को पढ़ाने की जगह क्लास में कुर्सी पर बैठकर उनसे सिर की मालिश करवा रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि अक्सर ही शिक्षक पढ़ाई के समय बच्चों से सिर की मालिश करवाते हैं। 

ग्रामीणों ने शिक्षक मुन्नालाल इस संबंध में बात भी की लेकिन शिक्षक पर कोई असर नहीं हुआ। एसडीएम अरुण कुमार यादव ने कहा कि बच्चों से अमानवीय कार्य कराने के प्रकरण बेहद ही गंभीर और अफसोसजनक हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जहां है दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत, वहां ऐसे हो गए हालात, लोग अपना घर बेचने को मजबूर
Trending Videos
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार सिंह ने कहा कि यह गंभीर मामला है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। वीडियो यदि संबंधित विद्यालय का ही पाया गया तो शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें