फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident News: कंटेनर की टक्कर से पिचकी कार, फंसा शिक्षक का परिवार, गंभीर रूप से घायल

Mon, 01 May 2023 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Accident News: आईएसबीटी के पास कंटेनर की टक्कर से कार पिचक गई। इसमें शिक्षक का परिवार बुरी तरह फंस गया। पत्नी, बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कंटेनर की टक्कर से सादाबाद के एक शिक्षक का परिवार हाईवे पर कार में फंस गया। राहगीरों ने बाहर निकाला। चारों लोगों को चोट लगी थी। दंपती दो बच्चों के साथ शास्त्रीपुरम से लौट रहे थे। हादसा आईएसबीटी के सामने सेंट कॉनरेड की तरफ कंटनेर की टक्कर से कार बुरी तरह पिचक गई। परिवार अंदर फंस गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


सादाबाद निवासी सोनू अग्रवाल शिक्षक हैं। शास्त्रीपुरम में उनकी ससुराल है। वह पत्नी सुरभि, बेटा सात्विक (10) व आयुष (सात) के साथ ससुराल आए थे। सास की तबीयत खराब है। रात करीब साढ़े दस बजे सादाबाद लौटते समय हादसा हुआ। आईएसबीटी के सामने सेंट कॉनरेड की तरफ कंटनेर की टक्कर से कार पिचक गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दयालबाग चौकी इंचार्ज हरीश शर्मा हादसे की सूचना पर पहुंचे। सोनू अग्रवाल ड्राइविंग सीट पर थे। पत्नी और दोनों बेटे पिछली सीट पर थे। कार पिचक जाने से उसके दरवाजे नहीं खुल रहे थे। परिजन अंदर फंसे थे। सभी को इलाज के लिए करीबी अस्पताल भेजा गया। हादसा कट के पास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें