फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा निरस्त: अभ्यर्थियों में आक्रोश, कहा-अगली बार शायद ऐसा सरल पेपर न आए

Sun, 28 Nov 2021 11:14 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) रविवार को दो पाली में होनी थी। आगरा  में 65,328 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा 80 और दूसरी पाली की परीक्षा 55 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होना था। 

 
विज्ञापन
कासगंज: परीक्षा निरस्त होने के बाद केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शिक्षक पात्रता परीक्षा शासन ने अंतिम समय पर परीक्षा स्थगित की गई। परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थियों को वापस भेजा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस के पास वायरलेस पर परीक्षा को निरस्त करने की सूचना आई। अचानक आए शासन के आदेश से परीक्षार्थियों और प्रशासन के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। किसी परीक्षा केंद्र पर 40 मिनट बाद तो किसी पर एक घंटे बाद प्रश्न पत्र और बुकलेट वापस लिया गया। अधिकतर अभ्यर्थी हिंदी संस्कृत, बाल विकास के प्रश्नों को हल कर चुके थे। पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते समय सभी अभ्यर्थियों का सवाल था कि दूसरी पाली की परीक्षा होगी या नहीं। उन्हें बताया गया कि दूसरी पाली की भी परीक्षा नहीं होगी। आगरा के अलावा धौलपुर व अन्य स्थानों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। पहली पाली की परीक्षा 80 और दूसरे पाली की परीक्षा 55 केंद्रों पर थी। जिले में कुल 65,328 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रश्न पत्र में प्रश्न बहुत आसान पूछे गए थे हिंदी, संस्कृत के अलावा मनोविज्ञान के प्रश्न आसान थे।

मथुरा में एसटीएफ की कार्रवाई की सूचना

मथुरा में परीक्षा निरस्त होने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। वहीं सूचना आई कि एसटीएफ ने दो लोगों को पेपर लीक के अंदेशे पर उठाया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


कासगंज में छात्रों में आक्रोश
कासगंज में शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त होने के निर्णय से परीक्षार्थियों में आक्रोश देखा गया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा की व्यस्था पर सवाल खड़े किए। परीक्षार्थियों का कहना था कि जो परीक्षा की तैयारी करके परीक्षा देने आए हैं उनका इसमें क्या कसूर है। इस तरह से बार-बार परीक्षाएं स्थगित करने से छात्र-छात्राओं का हौसला टूटता है। सरकार को अच्छी व्यवस्था पर काम करना चाहिए। दरियाबगंज के छात्र अमित ने पेपर निरस्त होने पर कड़ा आक्रोश जाहिर किया।

केंद्रों पर बढ़ाई गई फोर्स 
परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थियों को वापस भेजा गया। इस दौरान अभ्यर्थी कहीं बवाल न कर दें, इसको देखते हुए पुलिस का अलर्ट भी जारी कर दिया गया। केंद्रों के बाहर फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई। एसएससी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ ग्राउंड पर भी रहे। परीक्षा केंद्र पर किसी को भी रुकने नहीं दिया गया। एसएसपी ने बताया कि केंद्रों से अभ्यर्थियों को घर भेजा जा रहा है। उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। वहीं आगरा में पेपर लीक की कोई सूचना नहीं है। परीक्षा से पहले ही पुलिस इस पर नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन


आगरा: होटल में बनाया युवती का वीडियो, मंगेतर को भेजकर तुड़वाया रिश्ता, डिलीट करने के मांगे एक लाख रुपये

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें