तीन माह से हैं निलंबित
बीएसए राजीव कुमार ने तीन माह पूर्व शिक्षक चेतन्य कुमार को निलंबित किया था। उन पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए किया था। इस आरोप में वे निलंबित चल रहे हैं।
15 दिन पूर्व भी दर्ज हुआ था मुकदमा
शिक्षक के खिलाफ बीएसए राजीव कुमार द्वारा सोरों कोतवाली में पहले मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। बीएसए के मुताबिक वर्ष 2019 में अनियमित तरीके से सूचना मांगने और बेवजह सरकारी कार्य प्रभावित कार्य करने पर राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया था।
अभद्रता करने के आरोप में शिक्षक चेतन्य कुमार पर कार्रवाई कराई गई है। तीन माह पूर्व से वह निलंबित चल रहे हैँ। उनके खिलाफ 15 दिन पूर्व भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। अब फिर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
- राजीव कुमार, बीएसए
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सूचना दी थी कि शिक्षक अभद्रता कर रहा है, सूचना पर पुलिस भेजकर शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
- धीरेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी
याद रहेंगे विंग कमांडर पृथ्वी सिंह: परिजनों को हर पल सता रही बेटे की याद, पिता गुमसुम, मां के नहीं थम रहे आंसू