फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसीएस मैनेजर खुदकुशी केस: पत्नी निकिता शर्मा को किस बात का डर? पुलिस से क्यों बच रही...10 हजार का इनाम घोषित

Wed, 26 Mar 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मानव खुदकुशी केस में पत्नी निकिता और ससुर अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। पुलिस ने दोनों पर पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। 
 
विज्ञापन
TCS Manager Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी केस में फरार चल रही पत्नी निकिता और ससुर नृपेंद्र शर्मा पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। दोनों के गैर जमानती वारंट पहले ही जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


डिफेंस कालोनी, सदर निवासी मानव शर्मा ने पत्नी से तंग आकर 24 फरवरी को फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके मोबाइल में बहन को एक वीडियो मिला था। वीडियो उन्होंने खुदकुशी से पहले बनाया था। पुलिस ने वीडियो को मृत्यु पूर्व बयान माना। सदर थाने में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें -  CM Yogi: योगी के सरकार के 8 साल...दावों में सबकुछ बेमिसाल, लेकिन आगरा में नहीं बदला हाल; रुके पड़े हैं ये काम
विज्ञापन



 
Trending Videos

इसके बाद पुलिस ने निकिता को कई बार बयान के लिए बुलाया मगर वह नहीं आई। पुलिस ने होली से पहले निकिता की मां और बहन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि निकिता और उसके पिता पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की की उद्घोषणा के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: विवाहिता के अंतिम संस्कार पर विवाद, इस बात को लेकर भिड़े मायके और ससुराल वाले...लाश छोड़कर भागे
 

पत्नी निकिता ने भी जारी किया था वीडियो 
 मानव शर्मा की पत्नी निकिता ने खुद पर आरोप लगने के बाद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा है कि मानव इससे पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। सुसाइड से कुछ समय पहले ही उसने मानव के पिता और बहन को इस बारे में आगाह किया था। वीडियो के बाद निकेता परिवार सहित गायब हैं। निकिता ने मानव की बहन से व्हाट्सएप पर हुई चैट के साक्ष्य भी पेश किए। उनका कहना है कि मानव जिस बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था, वह पास्ट था।

 
विज्ञापन

सुसाइड वाले दिन शाम को छोड़कर गए थे मायके
निकिता ने बताया कि सुसाइड वाले दिन शाम को उसे हंसी-खुशी बरहन मायके में छोड़कर गया था। कहा कि मानव कुछ समय से बहुत तनाव में थे। तनाव में उन्होंने दो बार अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार उसने ही उन्हें बचा लिया था। इस बारे में उसने ससुराल के सदस्यों को भी बताया था, लेकिन उन्होंने पति पत्नी के बीच का मामला बता कर टाल दिया। बकौल निकेता, मानव की यह स्थिति देखकर वही उसे मुंबई से आगरा लेकर आई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें