फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi: योगी के सरकार के 8 साल...दावों में सबकुछ बेमिसाल, लेकिन आगरा में नहीं बदला हाल; रुके पड़े हैं ये काम

Wed, 26 Mar 2025 08:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Eight years of Yogi government: यूपी में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा उत्सव के रूप में मना रही है। आगरा में सीएम योगी खुद आ रहे हैं। ऐसे में यहां की बात करें तो दावों में तो आठ साल बेमिसाल हैं, लेकिन यहां हाल नहीं बदला।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है
विज्ञापन

मगर ये आंकड़े झूठे हैं और दावा किताबी है।।
कवि अदम गोंडवी के यह शब्द आगरा के लोगों को तब याद आए, जब पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल होने का दावा किया। उन्होंने आठ साल में आगरा के विकास की योजनाओं को गिनाया, लेकिन महानगर की 8 ऐसी योजनाएं जहां की तहां रुकी पड़ी हैं। इन आठ सालों में आगरा का हाल नहीं बदला।

प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पर्यटन विकास के दावे किए। आगरा और प्रदेश की तस्वीर बदलने वाले दावे किए गए। आठ सालों से पर्यटन विकास की योजनाओं के अटके रहने के सवाल पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि सभी में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra : शंखढाल कार्यक्रम में जुटे देशभर से संत, स्वागत में बिछाए गए फूल; आज सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल




 

बेमिसाल आठ साल में रुके पड़े हैं यह काम
छत्रपति शिवाजी म्यूजियम

 ताज पूर्वी गेट पर सपा सरकार ने 2016 में शुरू कराया। योगी सरकार में नाम बदलकर शिवाजी म्यूजियम किया, पर काम शुरू नहीं हुआ।

छत्रपति शिवाजी स्मारक
कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित स्मारक पर प्रदेश सरकार कोई काम नहीं कर पाई। कोठी का अधिग्रहण हुआ न योजना के लिए बजट मिला।

यमुना पर रिवरफ्रंट गार्डन
सरकार की पहली वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल के निरीक्षण के दौरान रिवरफ्रंट के लिए कहा, योजना ही नहीं बनी।

नगला पैमा में बैराज
नगला पैमा में प्रस्तावित बैराज स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। एनओसी के चक्कर में आठ साल से इंतजार हो रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी में कर्फ्यू न दंगा, सब कुछ चंगा...आगरा में बोले पर्यटन मंत्री, प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां



 

शास्त्रीपुरम में आईटी पार्क
युवाओं के रोजगार से जुड़ा आईटी पार्क दो साल से बनकर तैयार है, लेकिन उद्घाटन के लिए समय न मिलने के कारण शुरू नहीं हो सका।

लाइट एंड साउंड शो
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो छह साल से बंद है।

ताज को रात मे रोशन
 2015 से ताज को रात में खोलने पर बैठक हुई, पर एक कदम भी नहीं बढ़े। एएसआई के कीड़ों के हमले वाली रिपोर्ट का जवाब नहीं तलाश कर पाई प्रदेश सरकार

यमुना नदी की सफाई
 यमुना नदी में ताज से सिकंदरा, कैलाश मंदिर तक सफाई का काम शुरू नहीं हो सका। छह साल पहले तत्कालीन मंत्री ने क्रूज चलाने के दावे किए, जो पूरे नहीं हुए।

ये भी पढ़ें -  UP: आज आगरा आएंगे सीएम योगी...धर्मसभा में होंगे शामिल, 635 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी साैगात


 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने आगरा में ये गिनाए काम
1-  567 करोड़ रुपये से खेरिया एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव निर्माण
आगरा में स्मार्ट सिटी से कराए गए 978 करोड़ के विकास कार्य
2 - 2800 करोड़ रुपये से घर -घर में उपलब्ध कराया गंगाजल
3 - बटेश्वर, शौरीपुर में पर्यटन विकास की 87 करोड़ रुपये की योजनाएं
4 - पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची प्रतिमा लगाएंगे
5 - कैलाश महादेव मंदिर के विकास पर 18 करोड़ रुपये हो रहे हैं खर्च

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें