फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण का बेहतर प्रबंधन सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव संस्था के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। टीकाकरण में सुधार लाने व बेहतर प्रबंधन पर चर्चा की गयी। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों व माताओं को जानलेवा बीमारियों से बचने का सशक्त माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहा है। क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से टीकाकरण सेवाओं के परिणाम और बेहतर आएंगे और शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी।
विज्ञापन

अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान में सुधार कि जरूरत है। शत-प्रतिशत लाभार्थियों के टीकाकरण का प्रयास करें। अपर चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सारस्वत ने कहा कि डाटा के आधार पर एक्शन प्लान बनाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने कहा कि बच्चों और माताओं को टीका लगाकर बीमारियों से बचाया सकता है। संस्था के क्लस्टर लीड फैजान अली ने नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में आयोजक विजय गर्ग, डॉ रंजीत, अनुराग दीक्षित, हसरत अली, पवन कुमार, केपी सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें