फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बुजुर्ग महिला को दिया झांसा, गहने हो जाएंगे चोरी...; टप्पेबाज गैंग ने ऐसे की बैग से चोरी

Fri, 24 Nov 2023 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

टप्पेबाज गैंग के सदस्यों ने बुजुर्ग महिला के बैग से चोरी कर ली। इस वारदात की जानकारी पीड़िता को तब हुई जब टप्पेबाजों के जाने के बाद उन्होंने अपने बैग को खोलकर देखा। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे पर बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे एक बुजुर्ग महिला को टप्पेबाज गैंग के दो सदस्यों ने शिकार बना लिया। पहले उन्हें लूट होने का एहसास करा दिया। उन्होंने डर से सोने चेन और अंगूठी उतारकर बैग में रख ली। इसके बाद बातों में लगाकर चोरी कर ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन


न्यू आगरा की इंजीनियर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला सुनीता चौहान ने बताया कि वह बृहस्पतिवार अपने मायके से घर जा रही थीं। अपराह्न 3 बजे बस से उतरने के बाद रामबाग चौराहे पर भगवान टॉकीज जाने वाले ऑटो का इंतजार में खड़ी थीं। इस दौरान दो युवक उनके पास आ गए। उन्होंने कहा कि आप इस तरह सोने की चेन और अंगूठी पहनकर जा रही है। आजकल शहर में लूटपाट करने वाले गैंग घूम रहे हैं। 

इस बात से वह डर गईं। उन्होंने उतारकर बैग में रख लीं। इसके बाद वह दोनों युवक उनकों बातों में लगाकर बैग से चेन और अंगूठी निकालकर ले गए। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें