फोटो 06 पटियाली में दंगल में विजेता पहलवान तनु को ट्राफी देते दंगल रेपरी धीरेंद्र मिश्रा। स्रोत
पटियाली। एसवीआर इंटर कॉलेज के पास विजयदशमी के मौके पर रामलीला मेला कमेटी की ओर से एक बड़ा दंगल आयोजित किया गया। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच दिखाए।
रेफरी धीरेंद्र मिश्रा और प्रभाकर तिवारी ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत की। पहली कुश्ती मिश्रा पहलवान और झांसी के पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। दंगल की अंतिम कुश्ती मेरठ की कुमारी तनु और बागपत के दीपक पहलवान के बीच हुई। इसमें कुमारी तनु ने जीत हासिल की।
दंगल के साथ रामलीला का भी आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम के बाणों ने जैसे ही रावण का पुतला जला चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। पुतला धूं-धूं कर जल उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर दंगल कमेटी से पुष्कर तिवारी, अभिषेक यादव, हिमांशु वार्ष्णेय, हार्दिक शाक्य, जैकी यादव, अमन दिवाकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद