फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तनिष्क राजपूत के तूफानी शतक से हरीश राघव अकादमी जीता, 164 रनों की विस्फोटक पारी खेली, गेंदबाजों ने भी जीत में निभाई अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा रोड सोनेट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में हरीश राघव क्रिकेट अकादमी, मथुरा ने अंश प्रताप मेमोरियल क्रिकेट अकादमी, टूंडला को 16 रनों से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली अंश प्रताप अकादमी को शुरुआती फायदा नहीं मिल सका।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए हरीश राघव क्रिकेट अकादमी की टीम ने 24.5 ओवर में 251 रन बनाए। टीम की ओर से तनिष्क राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 गेंदों में 164 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 24 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अंश प्रताप अकादमी की ओर से गेंदबाजी में निखिल पाल ने 3 और प्रियांशु ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंश प्रताप मेमोरियल क्रिकेट अकादमी की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन 28.1 ओवर में 235 रन ही बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद उमैर ने 89 और अनंत कौशिक ने 57 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वहीं हरीश राघव अकादमी के गेंदबाजों में जतिन ने 4 विकेट, सौरभ ने 3 विकेट और तनिष्क ने 2 विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। तनिष्क राजपूत को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार आगरा के वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने प्रदान किया। इस दौरान अंजलि, यश, अर्पित, अभय और गगन आदि मौजूद रहे।

अद्वित्या

अद्वित्या

अद्वित्या

अद्वित्या

अद्वित्या

अद्वित्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें