फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस और एसओजी ने ऐसे छह हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर तमंचे और पिस्टल की बिक्री कर रहे थे। इन हथियारों की डील आगरा का शुभम पंडित करवाता था। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर की पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल बेचने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी फिरोजाबाद का चूड़ी व्यापारी आसिफ इकबाल है। वह अपने शस्त्र के लाइसेंस पर कारतूस शस्त्र विक्रेता से खरीदकर बेच रहा था। अवैध असलहे रंगबाजी और वारदात के लिए खरीदे जाते हैं, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी सदर विनायक भोसले की टीम ने गिरोह को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में आदिल, अमजद, (रामगढ़, फिरोजाबाद), शुभम शर्मा उर्फ शुभम पंडित (धूलियागंज, कोतवाली), कासिम उर्फ रोबिन (रसूलनपुर, फिरोजाबाद), आसिफ इकबाल (रसूलपुर, फिरोजाबाद) और शैलेंद्र गुप्ता (थाना दक्षिण कोतवाली, फिरोजाबाद) हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: 66 साल का दूल्हा और 57 की दुल्हनियां...वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 90 वर्षीय मां की इच्छा की पूरी
विज्ञापन



 

आसिफ इकबाल का घर में चूड़ी कारखाना है। उसके पास शस्त्र लाइसेंस है। उसने एक पिस्टल और एक राइफल ले रखी है। वह अपने शस्त्र लाइसेंस की आड़ में शस्त्र की दुकान से कारतूस खरीदकर लाता था। उसे 40 कारतूस की डिब्बी 5680 रुपये में मिलती थी, जिसे वो 20 हजार तक में बेच देता था। उसके घर से तमंचे और पिस्टल बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आगरा में शुभम, फिरोजाबाद के आदिल और अमजद हथियारों की सप्लाई करते हैं। आरोपी 40 हजार रुपये में पिस्टल और 10 हजार रुपये में तमंचा बेचते हैं। कारतूस और मैगजीन भी उपलब्ध कराते हैं। इनकी सप्लाई मध्य प्रदेश और राजस्थान तक है। गिरोह के नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: महिला दरोगा को दिखाए वीडियो...फिर कमरे में घुस गया एसआई, आबरू पर किया हमला; बचने के लिए तोड़ दिया मोबाइल


 

शस्त्र विक्रेता की रिपोर्ट भेजेंगे
पुलिस ने बताया कि गिरोह फिरोजाबाद के लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता से कारतूस लेते थे। अवैध तरीके से एक ही लाइसेंस धारक को बड़ी संख्या में कारतूस बेचे जा रहे थे। शस्त्र विक्रेता की रिपोर्ट डीएम फिरोजाबाद को भेजी जाएगी। इसके यहां कारतूस और असलहा की खरीद-फरोख्त का ब्योरा भी लिया जाएगा। गिरोह के अन्य आरोपियों की जानकारी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  Agra: कांग्रेस के संगठन में बदलाव...जिलाध्यक्ष बने रामनाथ सिकरवार, अमित सिंह को फिर से महानगर की कमान



 

यह हुई बरामदगी
आरोपियों से .32 बोर की 5 पिस्टल, 315 बोर के 3 तमंचे, 12 बोर का 1 तमंचा, .32 बोर का एक तमंचा, 150 कारतूस .32 बोर, 52 कारतूस .32 रिवाल्वर, 10 कारतूस .315 बोर, 4 पिस्टल की मैगजीन, 1 लाइसेंसी राइफल .315 बोर, 1 लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर, 1 बाइक बरामद की गई।

 
विज्ञापन

झांसा देकर बेचते थे हथियार
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हैं। इनमें असलहा दिखाते हैं। वीडियो में असलहा को इस तरह से प्रदर्शित करते हैं कि वह असली की तरह हों। अपना नंबर भी शेयर करते हैं, जिससे लोग कॉल करके जानकारी लेते हैं। पहले देखते हैं कि असलहा के बारे में जानकारी लेने वाला पुलिसकर्मी तो नहीं है। अपने बताए स्थान पर बुलाते हैं। इसके बाद शस्त्र की सप्लाई की जाती है। ग्रामीण अंचल से लेकर आगरा और आसपास के जिलों में बिक्री होती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें