ताजमहल का दीदार करने दक्षिण कोरिया के 10 पर्यटकों का दल सोमवार की सुबह 8:30 बजे पूर्वी गेट पर पहुंचा। उन्होंने प्रवेश द्वार पर टिकट स्कैन कराए। टिकट अवैध बताकर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। टिकट 30 जुलाई के थे, लेकिन उस पर 29 प्रिंट कर दिया गया था। बाद में उन्हें दोबारा टिकट खरीदना पड़ा।