फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुकदमों को जल्द निस्तारित करने की पहल करें

Fri, 15 Nov 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमों को जल्द निस्तारित करने की पहल करें
विज्ञापन


- नए जिला ने पद भार संभालने के बाद बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। न्यायिक अधिकारियों के साथ पहली बैठक में कहा कि लंबित मुकदमों को जल्द निस्तारित करने की पहल करें। बेवजह मुकदमे को लटकाने की प्रवृति रोका जाए। न्यायालयों में आने वाले वादकारियों को समय से न्याय दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि वादकारी काफी दूर से मुकदमों में पैरवी करने के लिए आते हैं। उनके मुकदमों की तय तारीख पर सुनवाई की जाए। गवाही के लिए न्यायालयों में आने वाले गवाहों की हर हाल में गवाही कराई जाए। जो गवाह तय तारीख पर नहीं आते हैं। उनको गवाही के लिए बुलाने की कानूनी दायरे में प्रकिया पूरी की जाए। न्यायालय की मंशा है कि वादकारी का हित ही सर्वोच्च है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है। लोक अदालत के लिए अधिकाधिक मुकदमे सूचीबद्ध किए जाएं। सूचीबद्ध मुकदमों का दोनों पक्षों की सहमति से निस्तारण भी किया जाए। सूचीबद्ध किए गए मुकदमों में पक्षकारों को समय से सूचना भेजी जाए।
विज्ञापन


अपर जिला जज चंपत सिंह, मीता सिंह, जितेंद्र मिश्रा, जहेंद्र पाल सिंह, जयप्रकाश, स्वप्न दीप सिंघल, चेतना चौहान, भूलेराम, प्राधिकरण सचिव कमल सिंह, सीजेएम नम्रता सिंह, सिविल जज विमलेश सरोज, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाराम भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें