फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधानाध्यापिका का लखनऊ में हुआ सम्मान

Fri, 15 Nov 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका का लखनऊ में हुआ सम्मान
विज्ञापन

- राज्य स्तरीय निपुण शिक्षक संगोष्ठी में पहुंची थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राज्य स्तरीय निपुण शैक्षिक संगोष्ठी और शैक्षिक समागम समारोह शुक्रवार को चारबाग लखनऊ में एक होटल संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वर्ष 2021 में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। मैनपुरी से प्रधानाध्यापिका सरिता प्राथमिक विद्यालय नाहिली घिरोर ने प्रतिभाग किया। उन्हें राज्य शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि संगोष्ठी में पवन कुमार सचान संयुक्त शिक्षा निदेशक सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ ने निपुण पर विचार दिए जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश की टॉप टेन में रैंकिंग के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह पूर्व शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, गणेश कुमार निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ, ललिता प्रदीप पूर्व अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश ने भी अपने विचार रखे। सरिता प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय घिरोर को उनके शैक्षिक नवाचारों, विद्यालय भौतिक परिवेश के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें