फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू- जांच को भेजे गए नमूने, 4 दिन बाद आएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
कासगंज में पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करते सीवीओ। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट जारी है तो आशंका के मद्देनजर प्रयास भी निरंतर किया जा रहा है। प्रशासन प्रतिदिन पर्यवेक्षण कर रहा है। पशु, वन एवं सिंचाई विभाग की टीमें प्रयासरत हैं। पशु चिकित्सा विभाग पोल्ट्री फॉर्मों की निगरानी बनाए हुए हैं। इधर बीमारी की आशंका के मद्देनजर 40 मुर्गे, मुर्गियों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट चार दिन बाद आएगी।
विज्ञापन

बीमारी को लेकर जिम्मेदार बेहद संजीदगी दिखा रहे हैं। वन विभाग पक्षियों की निगरानी कर रहा है तो सिंचाई विभाग नहर नदियों के किनारे नजर बनाए हुए है। इधर पशुपालन विभाग पोल्ट्री फार्मों पर प्रतिदिन निरीक्षण कर रहा है। विभाग ने जांच के लिए पोल्ट्री फार्मों से 40 मुर्गे-मुर्गियों के नमूने आगरा प्रयोगशाला भेज दिए हैं। हालांकि भेजे गए किसी भी नमूने की जांच नहीं आई है। चार दिन बाद रिपोर्ट आने की संभावना पशुपालन विभाग ने बताई है। विभागीय टीमें पोल्ट्री फार्म संचालकों से गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करा रही हैं।
जारी रहेगा नमूना संकलन अभियान
40 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। विभाग अभी निरंतर अभियान चलाता रहेगा। सभी पोल्ट्री फॉर्मों से नमूना संकलन करने की तैयारी की गई है। जल्द ही विभाग और नमूने जांच के लिए भेजने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
- जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट 4 दिन बाद आने की संभावना है। पोल्ट्री फार्मो पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है, लेकिन सतर्कता बरकरार है। - एके सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें