फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahotsav 2024: ताज महोत्सव में इस बार गर्ल्स बाइक रैली, हॉट एयर बैलून का भी लें आनंद

Tue, 06 Feb 2024 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज के आंगन में हर वर्ष होने वाले ताज महोत्सव का आगाज होने वाला है। इस आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है।

 
विज्ञापन
ताज महोत्सव - फोटो : utsav.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में सोमवार को ताज महोत्सव 2024 आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम तय हुए।
विज्ञापन


आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट से गर्ल्स बाइक रैली 19 फरवरी को कराई जाएगी। 22 फरवरी से हॉट एयर बैलून की उड़ान शुरू होगी। इस पर मंडलायुक्त महोत्सव के आगाज के साथ हॉट एयर बैलून की उड़ान शुरू करने को कहा। आगरा बियोंड ताज सेमिनार 15-16 फरवरी को कराने पर विचार हुआ। 18 व 19 फरवरी को सूर सरोवर, कीठम में पक्षी प्रेमियों का सेमिनार, बर्ड वाचिंग, फोटोग्राफी, इको टूरिज्म वर्कशॉप आदि कार्यक्रम होंगे। 24-25 फरवरी को ताज व्यू गार्डन में पुष्प प्रदर्शनी, फ्लॉवर शो, कार रैली, 25-26 फरवरी को काइट फेस्टिवल, यमुना आरती आदि के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ओडीओपी उत्पादों के लगाएं स्टाल
बैठक में स्टॉल आवंटन की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने आगरा के मार्बल, जरी, कारपेट चांदी आभूषण तथा आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मथुरा की पोशाक, तुलसी माला सहित मंडल के उत्पादों के साथ साथ प्रदेश के सभी जनपदों के ओडीओपी के स्टॉल लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने प्रस्तावित कार्यक्रमों के स्थान, समय, कलाकार आदि का संपूर्ण विवरण को तैयार कर ब्रोशर आदि को तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें