फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन फ्री में देखिए ताजमहल, शाहजहां और मुमताज की कब्र भी देख सकेंगे

Tue, 02 Apr 2019 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

संगमरमरी हुस्न के दीदार करने का तीन दिन तक इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा
विज्ञापन
ताज महल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगमरमरी हुस्न के दीदार करने का तीन दिन तक इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा। मंगलवार से चार अप्रैल तक ताजमहल के साथ साथ मुमताज और शाहजहां की कब्रों को देखने का मौका मिलेगा। तीन दिन तक ताजमहल में निशुल्क प्रवेश रहेगा। 
विज्ञापन


मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स मंगलवार से शुरू हो गया है। चार अप्रैल तक चलने वाले इस उर्स के दौरान ताजमहल में शाहजहां और मुमताज महल की भूमिगत कक्ष में बनीं कब्रों का दीदार आमजन कर सकेंगे। बता दें कि साल में केवल इन्हीं तीन दिन भूमिगत कक्ष को खोला जाता है।

मंगलवार दोपहर दो बजे से गुस्ल से उर्स अदा की जाएगी। तीन अप्रैल दोपहर दो बजे से संदल पेश किया होगा। दोनों दिन दोपहर दो बजे के बाद ही सैलानियों के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा। वहीं उर्स के आखिरी दिन सुबह से शाम तक सैलानियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। पूरे दिन चादरपोशी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अप्रैल से शुरू हो रहा है तीन दिवसीय उर्स

दो अप्रैल से शुरू हो रहा है तीन दिवसीय उर्स - फोटो : अमर उजाला
खुद्दाम ए रोजा कमेटी के सरपरस्त ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि 1221 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पश्चिमी गेट से ताजमहल में जाएगी। सतरंगी चादर के अलावा फूलों की चादर, मोतियों की चादर इस दिन खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी चार अप्रैल को चादरपोशी के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें