फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ताजमहल हो या फिर सिकंदरा, हो-हो बसों में मिलेगा इन स्मारकों का भी टिकट; शुरू हो रही नई व्यवस्था

Mon, 06 Nov 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 हो-हो बसों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इन बसों से पर्यटक सभी प्रमुख स्मारकों का दीदार कर सकेंगे। बसों में ही स्मारकों का टिकट देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
ताजमहल के दीदार को पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होने के लिए पर्यटकों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। होप ऑन-होप ऑफ बसों से पर्यटक सभी प्रमुख स्मारकों का दीदार कर सकेंगे। पर्यटकों को जल्द बसों में स्मारकों का टिकट देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की पहल पर आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने पांच हो-हो बसें शुरू की हैं। जो कैंट स्टेशन से पर्यटकों के लिए चलेंगी। शिल्पग्राम, ताजमहल होते हुए एत्माउद्ददौला, सिकंदरा, गुरु का ताल दिखाएंगी। फिर आईएसबीटी आएंगी, जहां से दोबारा कैंट स्टेशन जाएंगी। दूसरा रूट सिकंदरा से फतेहपुर सीकरी तक होगा। प्रति यात्री बस का टिकट 250 और 350 रुपये निर्धारित है।

ये भी पढ़ें - गजब का खेल: आगरा में आवासीय प्लाॅट के नाम पर बेची कृषि भूमि, रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी से हुई धोखाधड़ी
विज्ञापन


 

कतार से मिलेगी मुक्ति
इसके अलावा जल्द पर्यटकों को हो-हो बसों से सफर के दौरान स्मारकों पर टिकट के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। बस में ही स्मारकों का टिकट के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाएगा। बस में बैठे-बैठे ही पर्यटक स्मारक का टिकट खरीद सकेंगे।

ये भी पढ़ें -  सिपाही से भिड़े सिपाही: आगरा में तैनात पुलिसकर्मी की जमकर हुई पिटाई, परिवारीजनों ने लगाया ये आरोप

 
विज्ञापन

शुक्रवार को महताब बाग से होगा दीदार
पांच हो-हो बसें एक-एक घंटे के अंतराल पर चलेंगी। एक बस का टिकट सभी बसों में मान्य होगा। फिलहाल बस के दो रूट हैं। जिनमें महताब बाग शामिल नहीं। चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अभय सिंह ने बताया कि शुक्रवार के दिन ताजमहल बंद रहता है। उस दिन पर्यटकों को महताब बाग व ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल का दीदार कराया जाएगा। बसों में जल्द ही स्मारकों का टिकट भी उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें -  दिवाली के लिए खास व्यवस्था: आगरा के इस प्रमुख बाजार में नहीं मिलेगा वाहनों को प्रवेश, रूट किया गया डायवर्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें