इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंगलवार सुबह ताजमहल के दीदार के लिए आगरा आ रहे हैं। उनके ताज भ्रमण के दौरान ताजमहल में आम सैलानियों का प्रवेश बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को दो घंटे ताजमहल बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया।
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सुबह 10:20 से दोपहर 12:30 बजे तक ताज के तीनों प्रवेश द्वार आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे, जबकि तीनों गेटों की टिकट खिड़कियों को एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा।
यानी सुबह 9:20 बजे ही टिकट मिलना बंद हो जाएगा। जो पर्यटक 9 बजे तक प्रवेश करेंगे भी, सुरक्षा कारणों से उन्हें दस बजे तक स्मारक के बाहर निकाल दिया जाएगा।