फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: रविवार को भी करिए ताज का दीदार, आगरा किला समेत सभी स्मारक खुले, पर्यटकों की भीड़

Sun, 22 Aug 2021 12:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

साप्ताहिक बंदी समाप्त होने के साथ ही शनिवार से ताजमहल के लिए टिकट बुकिंग शुरू हुई। 82 दिन बाद रविवार को ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश मिला। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में 82 दिन के बाद पर्यटकों ने रविवार को भी ताजमहल का दीदार किया। पुरातत्व सर्वेक्षण ने शनिवार को ऑनलाइन टिकट सिस्टम को अपडेट कर दिया। इसके साथ ही पर्यटकों ने टिकट की बुकिंग शुरू कर दी। ताजमहल के साथ ही आगरा किला, अकबर टूम, फतेहपुरसीकरी समेत सभी स्मारक रविवार को भी खोल दिए गए।

विज्ञापन

 
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को साप्ताहिक कर्फ्यू समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके पहले शनिवार की बंदी 14 अगस्त को समाप्त की गई थी। कोरोना संक्रमण के चलते 16 अप्रैल को बंद किए गए सभी स्मारकों को 16 जून को खोला गया था, लेकिन साप्ताहिक बंदी जारी थी।   

एएसआई के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ताजमहल पर्यटकों के लिए खोला गया है। इसके लिए ऑनलाइन टिकट सिस्टम को अपडेट कर दिया गया। इसके साथ ही पर्यटकों ने रविवार के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी। रविवार को सूर्योदय के साथ ही लोगों ने ताज के दीदार का लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी बोले- इससे राहत मिलेगी
आगरा टूरिज्म डेवलेपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने बताया कि रविवार की बंदी खत्म होने से कुछ राहत मिलेगी। स्वागत योग्य कदम है। सरकार से अपेक्षा है कि अन्य वांछित कदम भी शीघ्र उठाए जाएं, ताकि दो साल दुश्वारियों से जूझ रहा पर्यटन पटरी पर लौट सके। 

अकबरान टूर्स के प्रोपराइटर सुमित उपाध्याय ने कहा कि बहु प्रतीक्षित कदम रहा। बहुत समय से लोग रविवार को स्मारकों के खुलने का इंतजार कर रहे थे। दो दिन का समय मिलने पर पर्यटक अपना टूर तय करते हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चाहौन ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में रौनक लौटने लगी है। इस कदम के बाद पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें और बढ़ गई है। पर्यटन उद्योग को राहत देने के लिए यह जरूरी भी था। ट्रेनें पहले ही पटरी पर लौट चुकी हैं। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें