फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजमहल देखने आ रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, दो अप्रैल से होने जा रहा व्यवस्था में बड़ा बदलाव 

Fri, 25 Mar 2022 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी सूचना है। यदि आगरा आ रहे हैं तो नई व्यवस्था के बारे में जान लें। दो अप्रैल से शिल्पग्राम ऑफिस से ही गाइड मिलेंगे। एसडीएम के साथ गाइड सुविधा केंद्र के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पास लपकों का आतंक रोकने के लिए प्रशासन ने प्रभारी के रूप में एसडीएम को तैनात किया है। दो अप्रैल से ताजमहल के पास व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाएगा, जिसमें गाइडों को शिल्पग्राम में सुविधा केंद्र से काम करने, यूनिफार्म पहनने और बायोमेट्रिक कार्ड जैसी व्यवस्थाओं के तहत काम करना होगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम के साथ गाइड एसोसिएशन ने शिल्पग्राम में गाइड सुविधा केंद्र के लिए स्थान देखा। 

विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद बृहस्पतिवार को शिल्पग्राम में सीओ कार्यालय में एसडीएम के साथ गाइडों ने चर्चा की। सीओ ताज सुरक्षा ने कहा कि कोई भी लपका शिल्पग्राम या पार्किंग में प्रवेश नहीं करेगा। गाइड शुल्क डिस्प्ले बोर्ड पर शिल्पग्राम में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि पर्यटकों को गाइडों की सेवाओं की जानकारी हो सके। इस बैठक में दीपक दान सहित गाइड एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। 

लपकों पर लगाम के लिए किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने ताजगंज पुरानी मंडी चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए लपकों पर लगाम लगाने की मांग की। परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि प्रशासन गाइडों का कोड नंबर और ड्रेस जारी करे ताकि पर्यटक लपकों और असली गाइडों में भेद कर सकें। प्रदर्शन के दौरान रमन कुशवाह, विजय शर्मा, दुर्गेश गुप्ता, मनोज वर्मा, शिवम चौहान, मनोज शर्मा, नितिन गौतम, राहुल शर्मा, आकाश जैन, राज चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें