फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल या तेजो महालय? सुनवाई में एएसआई और पर्यटन निदेशालय हुआ उपस्थित, अब 29 को सुनवाई

Thu, 11 Jul 2024 04:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के तेजो महालय होने का दावे को लेकर सुनवाई हुई। इस मामले में एएसआई और पर्यटन निदेशालय उपस्थित हुआ। अब अगली तारीख 29 जुलाई निर्धारित की है। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सिविल जज जूनियर डिवीजन-6 में आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के तेजोमहालय केस में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव उपस्थित हुए।
विज्ञापन




 

वादी व अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि महानिदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार वर्मा व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से अधिवक्ता विवेक कुमार आए थे। न्यायालय ने 21 मई की सुनवाई के दौरान वादी पक्ष को सभी विपक्षीगणों को नोटिस भेजने के आदेश दिए थे। बुधवार को सुनवाई के दौरान नोटिस भेजने का तलवाना और रजिस्ट्री की डिलीवरी रिपोर्ट पत्रावली में वादी पक्ष की ओर से दाखिल की गई।

 

पिछली तारीख को कामरेड भजन लाल ने आदेश 1 नियम 10 सिविल प्रकिया संहिता के अधीन विपक्षी बनने का आवेदन दिया था, जिस पर वादीपक्ष ने आपत्तियां पत्रावली में दाखिल कर दीं। तेजोमहालय केस में विपक्षी संख्या-1, सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, विपक्षी संख्या-2 महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, विपक्षी संख्या-3 अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षण पुरातत्ववेत्ता-आगरा, सर्किल विपक्षी संख्या-4 महानिदेशक, पर्यटन निदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार हैं।
 
विज्ञापन

अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी विपक्षीगणों को नोटिस नियमानुसार तामील किए जा चुके है, जिसमें सुनवाई में विपक्षी संख्या-3 व 4 उपस्थित हो गया है, जिन्हें नियमानुसार वादपत्र की छायाप्रति उपलब्ध करवा दी गई है। तेजोमहालय केस न्यायाधीश शिखा सिंह के न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। न्यायालय ने सुनवाई की अगली तिथि 29 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें