फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeKoronaSe : ताजमहल, आगरा किला समेत सभी स्मारक 31 मार्च तक बंद

Tue, 17 Mar 2020 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को देश भर के सभी स्मारकों को 17 से 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। मंगलवार से ही यह सभी स्मारक, पर्यटन और पुरातत्व स्थल 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारक बंद रहेंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
 

आगरा से उठी थी ताज समेत स्मारकों को बंद करने की मांग

सप्ताह भर पहले ही ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा के मेयर नवीन जैन ने ने ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश बंद करने की मांग उठाई थी। मेयर ने सोमवार को भी दोहराया था कि एफिल टावर समेत दुनिया भर के पर्यटन स्थलों में एहतियात के तौर पर प्रवेश बंद किया गया है। 

ताजमहल को न तो सेनेटाइज किया गया और न ही पर्यटकों का प्रवेश रोका गया। वीजा बंद करने के बाद स्मारकों को खोलने के औचित्य पर नवीन जैन ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि स्मारकों में भीड़भाड़ सबसे ज्यादा है, जहां दुनिया भर के पर्यटक पहुंच रहे हैं। इनसे संक्रमण का खतरा ज्यादा है। पर्यटन और पुरातत्व धरोहर स्थलों को 15 दिन के लिए बंद कर देने से संक्रमण का खतरा खत्म हो सकता है। 
विज्ञापन

आधे रह गए ताज पर सैलानी

सोमवार को ताजमहल पर महज 8709 सैलानी आए थे, जबकि बीते सोमवार को 15 हजार सैलानियों ने ताजमहल देखा था। इस सोमवार को 7533 भारतीय पर्यटक, 1104 विदेशी पर्यटक और सार्क के महज 52 सैलानी ही आए। 

वीजा कैंसिल होने और कोरोना वायरस के खौफ के कारण सप्ताह भर में ही पर्यटकों की संख्या आधी रह गई। आगरा किला में चार हजार तक और फतेहपुर सीकरी में दो से ढाई हजार सैलानी ही पहुंच रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें