कासगंज जनपद के होडलपुर गांव में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिजन शोक में डूबे हैं। अपनों को खोने के सदमे में लगातार चीत्कार का माहौल बना हुआ है। रक्षाबंधन पर घर में खुशियां नहीं थीं। परिवार में केवल रस्म अदायगी की गई। इस मौके पर एएसपी आदित्य वर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और रुद्र की की बहन से राखी बंधवाई।
विज्ञापन
2 of 5
रुद्र का फाइल फोटो, रुद्र की बहन से राखी बंधवाते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
होडलपुर गांव में पूर्व प्रधान राजपाल के बेटे रुद्र और भाई-भतीजे की मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है। भाई रुद्र को खोने के बाद बहन सविता और बबिता रक्षाबंधन पर्व पर पूरी तरह टूटी नजर आईं। दोनों ही भाई को यादकर बिलख रही थीं। रक्षाबंधन के त्योहार पर सिर्फ रस्म अदायगी हुई। इस बीच पहुंचे एएसपी आदित्य वर्मा ने मृतक रुद्र की बहन से राखी बंधवाई। भरोसा दिया कि वे भाई के रूप में हमेशा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
राधाचरण, भूपेंद्र, प्रेम सिंह और प्रमोद के फाइल फोटो ऊपर से नीचे
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बता दें कि गांव होडलपुर में रविवार देर शाम को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से पूर्व प्रधान राजपाल के परिवार के लोगों की रास्ते में घेराबंदी कर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में पूर्व प्रधान के बेटे भूपेंद्र उर्फ रुद्र (25) भाई प्रेम सिंह और उनका बेटे राधाचरन (27) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं प्रेम सिंह का दूसरा बेटा प्रमोद (29) की मौत अलीगढ़ में हुई थी। परिवार का ही एक युवक राघवेंद्र घायल हुआ था।
4 of 5
गांव में तैनात आरएएफ की टुकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार पर गांव में जनजीवन सामान्य रहा। इस बीच पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस, पीएसी बल, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान गांव में नजर बनाए रहे। एएसपी ने जवानों से गांव के माहौल की जानकारी ली।
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में विजेंद्र ने 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मास्टरमाइंड केके राजपूत उर्फ कृष्णकुमार सहित आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया। चार अन्य गीतम सिंह पुत्र भीमसेन, राम सिंह पुत्र प्रेमनरायन, सुशील उर्फ सुनील पुत्र रामनिवास, अतर सिंह पुत्र मथुरी प्रसाद को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस की कई टीम के अलावा एसओजी व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।