फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज: अगले महीने पूर्वी गेट पर मिलेगा टिकट

Thu, 13 Apr 2017 12:38 AM IST
ताज: अगले महीने पूर्वी गेट पर मिलेगा टिकट
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : SELF
विज्ञापन
 ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों को पूर्वी गेट के नजदीक ही मई के पहले पखवाड़े से टिकट उपलब्ध हो जाएगा। ताजमहल से एक किमी दूर शिल्पग्राम में बने टिकट काउंटर को ताज से सटे एएसआई गार्डन ब्रांच के आफिस में शिफ्ट किया जा रहा है। शेड, रेलिंग, विंडो के बाद अब लीज लाइन का काम रह गया है। इसे मई में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आठ साल पहले सुरक्षा कारणों से पूर्वी गेट पर बना टिकट काउंटर हटाकर शिल्पग्राम में शिफ्ट किया गया था। पार्किंग के पास बनाए गए टिकट काउंटर को अब फिर से पूर्वी गेट पर शिफ्ट किया जाएगा। दरअसल, जिस शिल्पग्राम में ताज का टिकट काउंटर है, उसे ताज ओरिएंटेशन सेंटर के लिए तोड़ा जाना है। प्रदेश सरकार से अनुमति मिलतेे ही शिल्पग्राम ध्वस्त कर दिया जाएगा। उससे पहले ही एएसआई ने काउंटर को अपने आफिस में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी।
 
पूर्वी गेट पर बढ़ गया है पर्यटकों का दबाव
आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे और फिर इनररिंग रोड से फतेहाबाद रोड के जुड़ जाने के बाद ताजमहल पूर्वी गेट पर पर्यटकों का दबाव बढ़ गया है। इनररिंग रोड से पर्यटक सीधे शिल्पग्राम पहुंचते हैं। भीड़ के कारण जो पर्यटक शिल्पग्राम से टिकट नहीं खरीद पाते, गार्डन आफिस में काउंटर बनने से उनकी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। गेट पर टिकट उपलब्ध न होने से पर्यटकों को शिल्पग्राम तक लौटना पड़ता था। दक्षिणी गेट तथा पाठक प्रेस की ओर से आने वाले पर्यटकों को भी टिकट के लिए परेशान होना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


68 लाख भारतीय पर्यटक आते हैं ताज
28 लाख पर्यटक पूर्वी गेट से करते हैं प्रवेश
8 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं ताज
6.40 लाख का प्रवेश पूर्वी गेट से
8 साल पहले शिल्पग्राम शिफ्ट हुआ था टिकट काउंटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें