फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेबल टेनिस का ट्रायल 15 को, अंडर-15 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में संचालित टेबल टेनिस सेंटर के लिए नए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 15 मई को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल आयोजित होंगे, जिसमें अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एक जिला एक खेल योजना के तहत आगरा में टेबल टेनिस का खेलो इंडिया सेंटर संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण एवं चयन के लिए ट्रायल 15 मई को शाम 3 से 6 बजे तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में सेंटर से केशव खंडेलवाल, इनाया और अंकिशा मिश्रा जैसे तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं।
चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 200 रुपये वार्षिक पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। चयनित 30 बालक-बालिकाओं को वर्षभर खेल किट और उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षक साहिल कुमार से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें