फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट: इटावा, पोरसा और बाह ने जीते अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राजा बदन सिंह के खेल गांव बटेश्वर में खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को इटावा, पोरसा और बाह की टीमों ने मैच में जीत दर्ज कर अगले चक्र में अपनी जगह बना ली। पहला मैच बाह और बटेश्वर के बीच खेला गया। बाह की टीम 95 रन पर आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी बटेश्वर की टीम 49 रनों पर ही ढेर हो गई। 26 रन बनाने के साथ एक विकेट हासिल करने वाले बाह के अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच बाह और इटावा के बीच खेला गया। इटावा की टीम ने 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाह की पूरी टीम सिर्फ 50 रनों पर ढेर हो गई। शानदार बल्लेबाजी करने वाले इटावा के आशीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच पोरसा और जैतपुर के बीच खेला गया। जैतपुर की टीम ने 117 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पोरसा की टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धुआंधार 59 रनों की पारी खेलने वाले पोरसा के गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर भाव सिंह नरवरिया, रिंकू राजावत, सर्वदमन सिंह, स्कोरर रजत राज, बीटू भदौरिया, कमेंटेटर अल्केंद्र जादौन, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा रहे। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत के लेखाकार मुकेश कुमार, जेई प्रेमप्रकाश ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें