फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल में खत्म हुई सिरिंज, स्टाफ कर रहा व्यवस्था

Wed, 03 May 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ते ही सिरिंज का स्टॉक खत्म हो गया है। मरीजों और तीमारदारों के बवाल से बचने के लिए फिलहाल डॉक्टर और स्टाफ अपने पास से सिरिंज की व्यवस्था करा रहे हैं। समय रहते इंतजाम न हुआ तो किसी भी समय तीमारदार यहां विवाद खड़ा कर सकते हैं। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन से सिरिंज को लेकर मारामारी चल रही है। यहां तक कि इमरजेंसी सेवा के लिए भी सिरिंज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्टाफ और डॉक्टर अपने संबंधों और जेब से एमआर की मदद से सिरिंज की व्यवस्था करने को मजबूर हैं। मंगलवार को सुबह के समय की गई सिरिंज की व्यवस्था दोपहर तक प्रभावित हो गई। दोपहर बाद फिर से स्टाफ को सिरिंज की व्यवस्था करानी पड़ी।
विज्ञापन

अभी तो गर्मी का प्रकोप शुरू भी नहीं हुआ है और जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। ऐसे में जब भीषण गर्मी के बीच मरीज बढ़ेंगे तब हालात क्या होंगे। अस्पताल प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यदि अभी से ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और भी दिक्कतें भुगतनी पड़ेंगे। जिला अस्पताल के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि तीन दिन से सिरिंज को लेकर दिक्कत है। जैसे तैसे व्यवस्था की जा रही है। सीएमएस इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

निर्धारित समय तक नहीं बैठ रहे डॉक्टर
जिला अस्पताल में एक तरफ जहां संसाधनों की कमी दिख रही है। वहीं यहां तैैनात चिकित्सक भी लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। सुबह आठ बजे के अस्पताल में नौ बजे तक कोई भी चिकित्सक नहीं बैठा नजर आता है। वहीं दोपहर दो बजे के बजाय एक बजे ही चिकित्सक अपनी सीट छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले मरीजों को निराश ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सिरिंज के लिए जेम पोर्टल पर बुकिंग कराई जा चुकी है। शीघ्र ही सिरिंज उपलब्ध होगी। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मरीजों के लिए सिरिंज उपलब्ध है।
विज्ञापन

डॉ. मदनलाल सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें