फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः हाय-हैलो का जवाब न देने पर किया था स्विस पर्यटकों पर हमला

Sat, 28 Oct 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पर्यटकों पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
आगरा में फतेहपुर सीकरी में स्विट्जरलैंड के पर्यटक युगल पर 22 अक्तूबर को पत्थरों से हमला किए जाने के मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से दो बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


तीन नाबालिग को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा गया है। इसे पहले पूछताछ में उन्होंने बताया था कि पर्यटक महिला को उन्होंने हॉय बोला था। इसके बदले में उसने हॉय नहीं बोला, इस पर गुस्सा आ गया। इसी बात पर उन पर पत्थर फेंक दिए।

यह हमला क्वैंटिन क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड मैरी द्रोज पर किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि ये लोग रेल लाइन के पास पर्यटकों के पीछे जा रहे थे। पहले उनके साथ फोटो खिंचवाने की दरख्वास्त की, उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद एक ने उन्हें हेलो बोला। उन्होंने जवाब में हेलो कहा। तभी दूसरे ने मैरी को हॉय कहा। इस पर मैरी ने जवाब नहीं दिया। इसी पर पांचों को गुस्सा आ गया। इसके बाद रेल लाइन के पास सुनसान जगह देख पर्यटक युगल बेहद करीब आकर गले मिलने लगा। 

इलाज कराते हुए - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पांचों ने उन पर रेल लाइन से उठाकर पत्थर फेंक दिए। उनका पूछताछ में यही कहना था कि हेलो-हॉय का जवाब न मिलने पर उन्होंने यह गलती की है। एसपी पश्चिमी अखिलेश नारायण ने बताया कि पूछताछ में यही कारण सामने आया।

उधर घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी। वहां से आगरा रेफर किया गया। यहां से पर्यटक युगल दिल्ली चला गया। उधर पुलिस ने मामला बेहद हलके में लिया। सिर्फ एनसीआर में दर्ज किया। 26 अक्तूबर को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आए, तो यह मामला तूल पकड़ गया। 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्य सरकार ने रिपोर्ट तलब कर ली। योगी ने अफसरों की क्लास लगा दी। इसके बाद आनन-फानन में पांचों गिरफ्तार कर लिए गए। इस मामले में अब बलवा की धारा 147, मारपीट की 323, अंग भंग की 326 और पथराव की 336 लगा दी गई है।
विज्ञापन

ये हैं आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ज्यौताना गांव का राहुल 19 साल का है। जहानपुर रोड, फतेहपुर सीकरी का पंकज भी 19 साल का है। तीन की उम्र 18 से कम है। पांचों आपस में दोस्त हैं। उधर कोर्ट में पेश किए जाते समय आरोपी राहुल जोर-जोर से चिल्ला रहा था कि वह निर्दोष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें