आयुष्मान मित्रों की भर्ती के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। कई लोग ठगे भी जा चुके हैं। प्रतिदिन कई लोग सीएमओ दफ्तर में जानकारी लेने पहुंचते हैं कि भर्ती के फार्म कहां मिलेंगे। जबकि ऐसा कोई फार्म नहीं आया है। आयुष्मान मित्रों की भर्ती के लिए जनप्रतिनिधि भी सिफारिश रहे हैं।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने कहा कि आयुष्मान मित्र की भर्ती नहीं हो रही है। हमारे पास कई मामले ऐसे आ रहे हैं, जिनको हम समझाते हैं कि इस प्रकार की कोई भर्ती नहीं निकली है। लोग ठगों से सावधान रहे। सूची में नाम बढ़वाने के नाम पर भी ठगी हो रही है।
सीएमओ दफ्तर पर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी हो रही है। सोशल मीडिया पर रजिस्ट्रेशन की लिंक ग्रुपों में भेजी जा रही है। कई स्थानों पर फार्म भरवाए जा रहे हैं। जबकि इस योजना में अलग से कोई व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता है।