फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी के शौकीनों के लिए शुरू हुआ स्विमिंग पूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तैराकी के शौकीनों के लिए स्विमिंग पूल का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण पिछले दो साल से खेल गतिविधियों के साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्थापित स्विमिंग पूल बंद चल रहा था। खेल निदेशालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बृहस्पतिवार से स्विमिंग पूल का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने स्विमिंग पूल का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। कहा कि तैरना भी एक व्यायाम है। युवक और युवतियां पंजीकरण कराकर तैरना सीख सकते हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को तैरना आना चाहिए। अधिकारियों के सामने पंजीकृत युवक और युवतियों ने स्विमिंग पूल में तैरना सीखा। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी नवोदिता शर्मा, प्रतीका सिंह, राघवेंद्र दुबे, इस्तिखार अहमद, जीवन रक्षक रमेश कुमार, रामाधार यादव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें