फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर चुनाव खर्च में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर चुनाव खर्च में अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव के दौरान हुए खर्च का अंतिम ब्योरा प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़े प्रत्याशियों में टूंडला से विधायक बनें प्रेमपाल सिंह धनगर चुनावी खर्च में अव्वल रहे। उन्होंने चुनाव में 25.52 लाख रुपये में खर्च किए। इसी विधानसभा से चुनाव लड़े अनिल सिंह ने सबसे कम 5600 रुपये खर्च किए हैं।
टूंडला : अनिल का खर्च सिर्फ 5600 रुपये
टूंडला विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने 25.52 लाख, कांग्रेस की योगेश दिवाकर ने 15.09 लाख, सपा के राकेश बाबू एडवोकेट ने 9.07 लाख, बसपा के अमर सिंह ने 6.19 लाख, आप के बबलू सिंह ने 1.15 लाख, यतेंद्र कुमार चक ने 84054, ओमप्रकाश ने 46148, नरेश कुमार ने 28028, मणिरत्नम गौतम ने 39435, दीपक कुमार ने 20421, सतीश कुमार कमल ने 17957 और अनिल सिंह ने 5600 रुपया खर्च किए है। अनिल जिले में सबसे कम रकम खर्च करने वाले प्रत्याशी भी हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद : सपा प्रत्याशी से भी कम खर्च कर तीसरी बार विधायक बने असीजा
फिरोजाबाद विधानसभा में चुनाव लड़े 11 प्रत्याशियों में चुनाव खर्च में सपा प्रत्याशी सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भाई ने सबसे अधिक 16,67,763 रुपये खर्च किया है। भाजपा विधायक चुने गए मनीष असीजा ने 16,07,785, बसपा की साजिया हसन ने 2,17,926, कांग्रेस के संदीप तिवारी ने 15,52,301,भारतीय सुभाष सेना के जयपाल सिंह ने 12,720, आप की नीतू सिंह ने 3,54,142, एआईएमआईएम के बबलू सिंह राठौर उर्फ गोल्डी ने 2,29600, बलवीर सिंह शंखवार ने 23,420, मूलचंद्र ने 67,997, वसीम ने 45,623, निर्दलीय चुनाव लड़े रामदास मानव ने 1,29,835 रुपये खर्च किए।
शिकोहाबाद : भाजपा प्रत्याशी से कम खर्च
कर विधायक बने डॉ. मुकेश
शिकोहाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी से कम खर्च कर डॉ. मुकेश वर्मा विधायक बने हैं। भाजपा के ओमप्रकाश वर्मा ने 17.49 लाख, सपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक डॉ.मुकेश वर्मा ने 11.17, कांग्रेस की शशि शर्मा ने 16.45 लाख,बसपा के अनिल कुमार ने 3.32 लाख, एआईएमआईएम की प्रियंका मिश्रा ने 2.38 लाख्र, राधेश्याम ने 1.13 लाख, आप के शैलेंद्र सिंह ने 2.51 लाख रुपये, वासुदेव शर्मा ने 17338 रुपये खर्च किए हैं।
सिरसागंज :भाजपा, कांग्रेस, बसपा प्रत्याशी से
कम खर्च कर विधायक बने सर्वेश
सिरसागंज विधानसभा में सपा प्रत्याशी सर्वेश यादव बसपा, कांग्रेस,भाजपा प्रत्याशियों से कम खर्च करके विधायक चुने गए। भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव ने चुनाव में सबसे अधिक 15.15 लाख रुपये खर्च किए। सपा के सर्वेश यादव 9.32 लाख, बसपा के पंकज मिश्रा ने 9.68 लाख, कांग्रेस की प्रतिमा पाल ने 11.91 लाख, आप के कैप्टन अमित कुमार ने 3.10 लाख, केदार सिंह कुशवाह ने 1.25 लाख, तुकमान सिंह ने 1.32 लाख, सुनील कुमार लोधी ने 37110,जयवीर सिंह ने 60118, शालिनी ने 65268, हरिओम ने 2.74 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

जसराना : चुनाव खर्च में द्वितीय, परिणाम में प्रथम रहे सपा के सचिन
जसराना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप लोधी ने सबसे अधिक 23.25 लाख, सपा के सचिन यादव ने 18.07 लाख, कांग्रेस के विजयनाथ वर्मा ने 15.23 लाख, बसपा के सूर्यप्रताप सिंह ने 3.87 लाख, निर्दलीय राजीव कुमार ने 1.35 लाख, किशनपाल सिंह ने 1.24 लाख, सुनील कुमार झा ने 1.32 लाख,आप के अमित यादव ने 81908, नबाब सिंह ने 33492 रुपये खर्च किए। चुनाव खर्च में सपा प्रत्याशी ने भले ही भाजपा प्रत्याशी से कम किया हो, लेकिन जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें