आगरा । तेज गेंदबाज दीपक चाहर इन दिनों आईपीएल की तैयारियों को लेकर मुंबई इंडियंस के कैंप में जमकर पसीना बहा रहे हैं। कड़ी प्रैक्टिस के बीच दीपक का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब वह कैंप में एक डॉगी के साथ मस्ती करते नजर आए। उनके साथ टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी मौजूद थे। दोनों खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस के बाद हल्के-फुल्के अंदाज में समय बिताया।
आमतौर पर मैदान पर गंभीर नजर आने वाले दीपक चाहर कैंप में काफी रिलैक्स मूड में दिखे। दीपक चाहर अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी माने जा रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन में वह लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। पिता लोकेंद्र चाहर ने कहा कि वह इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मुंबई इंडियंस के कैंप में उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज यह भी दिखाता है कि कड़ी प्रैक्टिस के साथ-साथ खिलाड़ी अपने आप को मानसिक रूप से रिलैक्स भी रखते हैं, ताकि मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर सकें।