फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छाग्रहियों ने डीएम से मुलाकात कर सौंपा पत्र

विज्ञापन
-कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को मिशन निदेशक का पत्र सौंपने जाते स्वच्छाग्रही - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अपनी मांगों को लेकर स्वच्छाग्रहियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। स्वच्छाग्रहियों ने अपने मानदेय को लेकर मिशन निदेशक द्वारा जारी किया गया पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। प्रशिक्षित स्वच्छाग्रहियों को प्रशिक्षित होने का प्रमाणपत्र देने की मांग की।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैनात रहे स्वच्छाग्रहियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि पिछले दिनों लखनऊ में धरना प्रदर्शन के बाद मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ने उन लोगों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया है। मिशन निदेशक से जारी पत्र स्वच्छाग्रहियों ने जिलाधिकारी को सौंपा।
इस पत्र में कहा गया है कि स्वच्छाग्रहियों द्वारा किए गए कार्यों के सापेक्ष निर्धारित व्यवस्थानुसार शेष देयकों का भुगतान किया जाए। प्रशिक्षित स्वच्छाग्रहियों को प्रशिक्षित होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाए। पहचान के लिए खंड विकास अधिकारी पहचानपत्र जारी करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर विक्रम सिंह, सतीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, उसमान अली, मुनीश कुमार, सोनी देवी, धर्मवीर सिंह, प्रमोद कुमार, ऋषभ कुमार, शिवानी, अंजली आदि स्वच्छाग्रही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें