आगरा के पंचकुइयां कब्रिस्तान में अपर नगर मजिस्ट्रेट, पंचम के साथ संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया तो वहां अवैध पक्के निर्माण, संदिग्ध लोग और खामियां सामने आईं। टीम ने कब्रिस्तान कमेटी को 5 दिन का अल्टीमेटम देकर कब्रिस्तान में रहने वाले लोगों का ब्योरा तलब किया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि कब्रिस्तान में कोई भी पक्का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। केवल उसका उपयोग शव दफनाने में ही किया जाएगा।
सड़कों पर भीख मांगते हैं बच्चे
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस की शिकायत पर शुक्रवार को वक्फ बोर्ड, नगर निगम व पुलिस के साथ एसीएम ने जांच की। पाया कि कब्रिस्तान में पक्के अवैध निर्माण हुए हैं और टोरंट ने मीटर भी लगा दिए हैं। 70-80 झुग्गी झोपड़ियों में बाहरी लोग रह रहे हैं। यह सभी बाहरी जनपदों के हैं, ज्यादातर के पास कोई दस्तावेज नहीं है। बच्चे सड़कों पर भीख मांगते हैं।