फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिल्ली से लापता युवती की ऑनर किलिंग का अंदेशा, पिता-बहनोई संग पुलिस बासौनी पहुंची

Tue, 04 Aug 2026 10:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बाह (आगरा)

सार

तिगड़ी से लापता युवती की ऑनर किलिंग का अंदेशा है। पिता और बहनोई को लेकर पुलिस बासौनी पहुंची। युवती को 29 जुलाई को चंबल नदी में बहाए जाने के साक्ष्य मिले। बुधवार से तलाश होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती के ऑनर किलिंग के अंदेशे ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। पूछताछ के बाद युवती के पिता और बहनोई को लेकर दिल्ली पुलिस बासौनी पहुंची है। बुधवार से युवती की चंबल नदी में तलाश कराई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

बासौनी क्षेत्र के एक गांव का परिवार दिल्ली में रहता है। चार दिन पहले युवती के परिजनों ने दिल्ली के तिगड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस की छानबीन में पता चला कि 29 जुलाई को युवती का पिता उसे दवा दिलाने के बहाने बासौनी ले गया था। पूछताछ में युवती को बासौनी क्षेत्र के चंबल नदी में युवती को बहाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। 
विज्ञापन

एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस युवती के बहनोई और पिता को लेकर बासौनी आई है। दिल्ली पुलिस को मोबाइल से फोटो आदि साक्ष्य चंबल नदी में युवती को बहाए जाने के मिले हैं। बासौनी और दिल्ली पुलिस ने चंबल नदी में युवती की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसीपी ने बताया कि बुधवार को पीएसी के गोताखोरों की मदद से युवती की चंबल नदी में तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें