विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर निलंबित हुए यूपी पुलिस के सिपाही सर्वेश चौधरी की अनुशासनहीनता थम नहीं रही है। अब उसने एटा एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि एसएसपी ने उसे स्वीकार नहीं किया है।
शुक्रवार दोपहर को निलंबित सिपाही सर्वेश चौधरी एसएसपी आशीष तिवारी से मिलने पहुंचा। जहां उसने पुलिस व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए इस्तीफा सौंपा। सर्वेश ने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा अपने होश और परिवार की सहमति के बाद दे रहा है।
निलंबित सिपाही ने कहा कि वो किसी के दबाव में नौकरी नहीं कर सकता है। पुलिस में नौकरी करना आत्महत्या से कम नहीं है। इसलिए उसने यह फैसला लिया है। हालांकि एसएसपी आशीष तिवारी ने सर्वेश चौधरी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।