फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने तहसील में किया हंगामा

विज्ञापन
-भोगांव तहसील में हंगामा करता निलंबित कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव(मैनपुरी)। निलंबित चल रहे एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने रविवार को तहसील परिसर में शराब पीकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिवक्ताओं के बस्तों के पास लघुशंका की। तहसीलदार ने जानकारी होने के बाद कर्मचारियों को भेज कर बाहर निकलवाया। तहसीलदार ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को दी है।
विज्ञापन

तहसील किशनी में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुधीर कुमार राजपूत रविवार को तहसील परिसर में शराब पीकर इधर उधर घूम रहा था। शराब के नशे में धुत कर्मी कुछ अधिवक्ताओं के बस्तों के पास गया और वहां खडे़ होकर लघुशंका करने लगा। अधिवक्ताओं ने जब इसका विरोध किया तो वह उग्र होने लगा। अधिवक्ताओं व जमानत के लिए आए लोगों ने इसकी शिकायत तहसीलदार अजीत कुमार से की। इसके बाद अधिकारी ने अपने कर्मियों को भेज कर हंगामा कर रहे कर्मी को बाहर निकलवाया। पूरे घटनाक्रम से एसडीएम को अवगत कराया गया।
---------
वर्जन
कर्मी सुधीर भोगांव तहसील में तैनात था, उसकी हरकतों के चलते पांच माह पूर्व उसे किशनी स्थानांतरित किया गया है। कुछ दिन पूर्व शराब पीने के बाद हंगामा करने के चलते उसे निलंबित किया जा चुका है। एसडीएम सुधीर कुमार को जानकारी दी गई है। -अजीत कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें