फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलदार वृक्ष काटने वालों पर लगे रासुका- हृदेश पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव,मैनपुरी । नगर के एक पेट्रोल पंप पर रविवार को पर्यावरण रक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान समाज सेवी मेहरवान सिंह ने 100 लोगों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ह्देश पांडेय ने कहा कि औषधीय और फलदार वृक्षों के कटान कराने वाले व करने वालों पर रासुका लगाई जाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार को विशेष अभियान चलाकर औषधीय फलदार एवं ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों का कटान रूकवा देने चाहिए। समाजसेवी मेहरवान सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आज के समय को देखते हुए औषधीय पौधों के साथ साथ हमारे जीवन को बचाने वाले ऑक्सीजन के पेड़ों केा लगाकर अपने पुत्रों के समान देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से पीपल, बरगद, नीम, आम, कदम
आदि के एक सैकड़ा पौधे लोगों ने रोपित किए जाने के लिए प्रदान किए। इस मौके पर छेदालाल वर्मा, संजीव यादव , रामदास यादव, विनोद पांडेय, संतोष कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र यादव, गोपाल सिंह, लकी यादव, अभय राम सिंह, प्रशांत तिवारी, सुरेश चंद्र, जालंधर सिंह आदि लोंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें