फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम ने कमियों पर किया निलंबित, बीईओ की जांच में हो गई बहाली

Mon, 28 Sep 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रोहता की प्रधानाध्यापक सुनीता सक्सेना के खिलाफ हुई कार्रवाई और जांच ने विभागीय प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जुलाई में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया था। इसके बाद उनके खिलाफ शुरू हुई जांच में एक भी आरोप प्रमाणित नहीं हुआ। अब विभाग ने उन्हें बहाल करते हुए उसी विद्यालय में तैनाती दे दी है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर 17 जुलाई को मामले की जांच एत्मादपुर के खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। जांच अधिकारी ने करीब डेढ़ महीने बाद 1 सितंबर को अपनी जांच आख्या विभाग को सौंपी। इसमें प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोप प्रमाणित नहीं पाए गए। बीएसए कार्यालय ने आख्या का परीक्षण कर 10 सितंबर को सुनीता सक्सेना को चेतावनी के साथ बहाल कर दिया। निलंबन अवधि का वेतन भी जारी कर दिया गया।

दरअसल, डीएम मनीष बंसल को पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रोहता के निरीक्षण के दौरान रसोईघर में राशन नहीं मिलना, मध्याह्न भोजन व्यवस्था में लापरवाही, नवीन स्मार्ट टीवी का प्रयोग नहीं करना, विद्यालय में नियमित कंप्यूटर कक्षाओं का संचालन नहीं करना और पीएमश्री विकास कार्यों में लापरवाही जैसी कमियां मिलीं थीं। इन्हीं बिंदुओं को आधार बनाकर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

वर्जन
जांच में प्रधानाध्यापिका पर लगाए सभी आरोप प्रमाणित नहीं हुए, ऐसा नहीं है। एक-दो आरोप सही पाए गए थे। मेरे पास जितनी जांच आख्या आई थी, उसी के तहत चेतावनी देकर बहाल किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें