मंगलवार शाम को अजय कुमार को एससटीएफ लखनऊ की टीम और थाना लोहामंडी पुलिस ने ईदगाह बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक, आरोपी बस से कहीं भागने की फिराक में था। उनके पास से लूट की रकम के एक लाख रुपये, पांच मोबाइल, एक फर्जी आधार कार्ड और एक कार की चाबी बरामद की है।
फोन का नहीं करते थे इस्तेमाल, बस और ट्रेन से सफर
पुलिस ने बताया कि अजय कुमार अपनी कार सिकंदरा स्थित अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में छोड़ गए थे। वह दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्यम प्रदेश, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश तक में रहे। उन्होंने परिचितों के यहां शरण ली। मगर, ज्यादा दिन नहीं रुके। वह भागने के बाद फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।
कई बार उन्हें होटलों में भी रुकना पड़ा था। उन्होंने अपनी गाड़ी का भी प्रयोग नहीं किया। क्योंकि गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस पकड़ सकती थी। बस और ट्रेन से ही जाते थे। अब समर्पण की तैयारी में थे। कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर कोर्ट ने आगरा पुलिस से आख्या मांगी थी। इसकी सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तिथि नियत थी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।