भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद आगरा में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी हुए हैं। ताज और एयरफोर्स एरिया में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। होटलों में भी जांच कराई जा रही है।
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए ताजमहल में भी सार्क देशों से आने वाले सैलानियों की भी खास चेकिंग की जी रही है। एयरफोर्स एरिया में पुलिस ड्यूटियां लगाई गई हैं। यहां आसपास रोजाना गश्त और संदिग्धों की चेकिंग हो रही है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एयरफोर्स एरिया में अर्जुन नगर, टाटा गेट इलाकों में खास निगरानी की जा रही है। संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। शाहगंज में पिछले दिनों संदिग्ध पकड़ा था, लेकिन जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। अनावश्यक रूप से सैन्य इलाकों के आसपास घूमने वाले लोगों की भी निगरानी की जा रही है।
डीसीपी ने बताया कि रविवार की शाम को भी होटलों, ताजमहल के आसपास और सैन्य इलाकों में गश्त की गई। वाहनों की चेकिंग की गई। कई वाहनों को सीज किया गया है। डीसीपी ने बताया कि इन इलाकों में एसीपी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।