7,098 नमूनों की जांच, दो में मलेरिया
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि अगस्त में 7,098 लोगों के नमूनों की जांच कराई गई। इनमें डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला। दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इनकी हालत ठीक है। सीएचसी, एसएन कॉलेज और जिला अस्पताल से रोजाना नमूनों की जानकारी की जा रही है।
सीएचसी पर पांच-पांच बेड की व्यवस्था: सीएमओ
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू-मलेरिया के संदिग्ध मरीजों के लिए हर सीएचसी पर पांच-पांच बेड की अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा है। मलेरिया-डेंगू की प्रारंभिक जांच के लिए किट भी दी हैं। कंट्रोल रूम बनाया है। कोरोना के मामलों के लिए बनाई गई रैपिड रिस्पांस टीम को जिम्मेदारी दी है।
बरतें सावधानी
- घरों में मच्छरोधी दवा का छिड़काव करें।
- आसपास जलभराव न होने दें, हो तो उसमें करोसिन छिड़क दें।
- कूलर की टंकी से पानी निकाल दें। बाथरूम में पानी ढककर रखें।
- सोते वक्त मच्छरदानी का उपयोग करें।
- पूरे आस्तीन के कपड़े पहनकर रखें।