फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न आंखों में खौफ, न सजा का डर: संदिग्ध आतंकी अयान ने किया सबसे बड़े मिशन का खुलासा, पूछताछ में खोला ये बड़ा राज

Tue, 10 Mar 2026 08:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

धर्मांतरण गैंग मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए संदिग्ध आतंकी अयान जावेद ने पूछताछ में कई व्हाट्सएप ग्रुप और दिल्ली के ठिकानों की जानकारी दी है। पुलिस अब उसे दिल्ली लेकर गई है, जहां गैंग से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों की तलाश में जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
अयान जावेद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को अपने मजहब से जोड़ना ही मेरा मकसद है, मुझे सजा का कोई डर नहीं है। मैं नहीं रहा तो भी लोगों को अपने धर्म से जोड़ने का मिशन नहीं रुकेगा। हमारे साथी जगह-जगह अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में संदिग्ध आतंकी अयान जावेद इस तरह के जवाब दे रहा है।
विज्ञापन


उसने पुलिस को एक दर्जन व्हाट्सएप ग्रुपों के बारे में बताया है, जिनमें धर्मांतरण के बाद लोग काम कर रहे हैं। उसके बताए दिल्ली के ठिकानों की जानकारी के लिए पुलिस अब उसे दिल्ली लेकर गई है। मामले में अब गैंग से जुड़े कई अन्य भी पुलिस के हाथ लग सकते हैं।

 

सदर क्षेत्र की सगी बहनों को कोलकाता से मुक्त कराने के बाद पुलिस ने धर्मांतरण गैंग का खुलासा किया था। पुलिस ने छह राज्यों से कई युवतियों को मुक्त कराया था। सभी का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराया गया था, उन्हीं के जरिये अन्य लोगों को जोड़ा जा रहा था। पुलिस ने गैंग के सरगना अब्दुल रहमान और आयशा के साथ 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

 

जांच के दौरान रांची सेंट्रल जेल में बंद झारखंड के धनबाद जिले के निवासी अयान जावेद का नाम सामने आया। अयान पर आतंकी काम करने के आरोप में झारखंड की एटीएस ने कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया था कि धर्मांतरण गैंग के अब्दुल रहमान और आयशा से उसने सोशल मीडिया से संपर्क किया था। धर्म के प्रति कट्टरता देखने के बाद उन दोनों के संपर्क आतंकवादी संगठनों से करवाए थे।

 

कोर्ट से बी वारंट मिलने के बाद पुलिस उसे तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रविवार को आगरा ले आई। रविवार को आईबी और एटीएस समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की। वह किसी को कुछ नहीं बता रहा था और बात-बात पर मजहबी बातें बोलकर धर्मांतरण को एक मिशन बता रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को कोई नई जानकारी नहीं मिल रही थी।
 

जब उसे पुलिस ने धर्मांतरण गैंग के सदस्यों के व्हाट्सएप ग्रुप और उनकी चैट दिखाई तो उसने एक दर्जन के करीब और व्हाट्सएप ग्रुपों के बारे में बताया। कहा कि सभी ग्रुपों में अपना धर्म बदलकर मजहब से जुड़े लोग ही लोगों को धर्म बदलने के लिए तैयार करने का काम कर रहे हैं। पूछताछ में उसने सरगना अब्दुल रहमान के दिल्ली में कई ठिकानों के बारे में बताया है।

उन ठिकानों पर धर्म बदलने वाली लड़कियों और लड़कों को कलमा पढ़ने और कट्टरता रखने की ट्रेनिंग देने के बारे में पुलिस को पता चला है। पुलिस टीम अब उसे लेकर दिल्ली गई है। पुलिस मामले में अब गैंग के कई अन्य सदस्यों के बारे में जुड़े होने की जांच कर रही है। आने वाले समय में गैंग के और सदस्य पुलिस की पकड़ में आ सकते हैं।

 
विज्ञापन

पूछताछ की तैयारी कर चुका था अयान
रिमांड पर पुलिस की पूछताछ के दौरान अयान अलग-अलग चीजों की मांग कर रहा है। कभी पुलिस को अपने अधिकार का हवाला देता है और बातों में फंसा कर समय गुजारने की कोशिश करता है। धर्मांतरण को मिशन बताते हुए इसके कभी खत्म नहीं होने की बात कहता है। दूसरे धर्म के लोगों का अपने धर्म को छोड़कर उनके धर्म में आकर्षण होने की बातें करता है। पुलिस उससे सभी कानूनी नियमों को ध्यान में रखकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अयान से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इनके जरिए अभी और खुलासे और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें