फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम ने संभाला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवागत जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने रविवार को जिले में आए। उन्होंने कोषागार में जाकर कार्यभार ग्रहण किया। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह से जिले में विधानसभा चुनाव की चल रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने गत दिवस जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह को हटाकर उनके स्थान पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सूर्यपाल गंगवार को जिले का डीएम तैनात किया। वह 2009 बैच के आईएएस हैं। रविवार को सुबह नवागत जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गंगवार ने जिला कोषागार में जाकर कार्यभार ग्रहण किया। चार्ज ग्रहण करने के बाद उन्होंने एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराना है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएंगे। चार्ज ग्रहण करने के दौरान सीडीओ चर्चित गौड़, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें