कोसीकलां। सूर्य ग्रहण के चलते शनिवार रात से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। रविवार को भी दिनभर मंदिर बंद रहे और लोगों ने घरों में ही भजन-कीर्तन किया। कई समाजसेवी व स्वयंसेवी संगठनों ने जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। दोपहर बाद मंदिर में शुद्धिकरण करने के बाद कपाट खोले गए।
कोकिलावन में शनिदेव मंदिर, राधामाधव मंदिर, बालाजी मंदिर, भगवती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, दाऊजी मंदिर, काली मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, महादेव मंदिर आदि के कपाट बंद रहे। सूर्य ग्रहण शुरू होने के कुछ देर बाद हल्का अंधेरा छाने लगा। श्रीकृष्ण गोशाला में हवन किया गया। अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पौनिया ने कोरोना के खात्मे और विश्व मंगल कामना के साथ हवन किया।