फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संशोधन विधेयक: मुस्लिम समाज को बड़ी राहत, सरकार की नीयत पर उठे सवाल...समी आगाई ने ये कहा

Tue, 16 Sep 2025 08:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वक्फ संशोधन विधेयक पर सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश का भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समी आगाई ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से मुस्लिम समाज को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड - फोटो : प्रो. जसीम मोहम्मद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष समी आगाई ने वक्फ संशोधन विधेयक पर सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से मुस्लिम समाज को बड़ी राहत मिली है और सरकार की नीयत पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून की कई धाराओं पर रोक लगाई है। धारा 3(आर) में पांच साल से इस्लाम मानने की शर्त को तब तक लागू नहीं किया जाएगा, जब तक इसके लिए स्पष्ट प्रक्रिया तय न हो। धारा 3सी(2) के उस प्रावधान को भी स्थगित कर दिया गया है, जिसमें किसी संपत्ति को वक्फ मानने से पहले कलेक्टर की रिपोर्ट जरूरी थी।

इसी तरह धारा 3सी(3) और (4) पर भी रोक लगी है, जो अधिकारियों को भूमि को सरकारी घोषित करने और रिकॉर्ड बदलने का अधिकार देती थीं। वक्फ बोर्डों में गैर मुस्लिमों की संख्या पर भी कोर्ट ने सीमा तय की है। अब केंद्रीय वक्फ बोर्ड में अधिकतम 4 और राज्य वक्फ बोर्ड में 3 गैर मुस्लिम सदस्य ही हो सकेंगे। धारा 23 के तहत अदालत ने साफ किया कि जहां तक संभव हो, वक्फ बोर्ड का सीईओ मुस्लिम ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें